बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया है कि वे मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दें। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि मुस्ताफिजुर इस साल के आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।
Source: Click here