बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया है कि वे मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दें। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि मुस्ताफिजुर आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Source: Click here