शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:मिथुन राशि के लोगों को प्रमोशन या बोनस मिलने के योग हैं और सिंह राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा होगा

Spread the love

2 जनवरी, शुक्रवार को मिथुन राशि के लोगों को प्रमोशन या बोनस की खुशखबरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सिंह राशि के लोगों को पुराने निवेश से बड़ा फायदा होगा। मकर राशि के लोगों को नए अनुभव मिलेंगे। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… आज का दिन कुछ भावनात्मक उलझनों और अंदरूनी खालीपन से भरा रह सकता है। परिवार में कोई सदस्य अपने मन की बात छुपा सकता है जिससे आप थोड़े विचलित हो सकते हैं। कोई निर्णय आपको मानसिक द्वंद्व में डाल सकता है पर शाम तक हालात सुधरने लगेंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपके मूड को हल्का कर सकती है। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे लेकिन नया निवेश आज टाल देना ही बेहतर है। करियर: किसी के असहयोग की वजह से आज आपका मन खिन्न हो सकता है। नौकरी बदलने या काम करने के तरीके में बदलाव का विचार मन में जोर पकड़ेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से शिकायत मिल सकती है जिससे काम की दिशा बदलने का विचार आएगा।

मुख्य बिंदु

2 जनवरी, शुक्रवार को मिथुन राशि के लोगों को प्रमोशन या बोनस की खुशखबरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सिंह राशि के लोगों को पुराने निवेश से बड़ा फायदा होगा। मकर राशि के लोगों को नए अनुभव मिलेंगे। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… आज का दिन कुछ भावनात्मक उलझनों और अंदरूनी खालीपन से भरा रह सकता है। परिवार में कोई सदस्य अपने मन की बात छुपा सकता है जिससे आप थोड़े विचलित हो सकते हैं। कोई निर्णय आपको मानसिक द्वंद्व में डाल सकता है पर शाम तक हालात सुधरने लगेंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपके मूड को हल्का कर सकती है। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे लेकिन नया निवेश आज टाल देना ही बेहतर है। करियर: किसी के असहयोग की वजह से आज आपका मन खिन्न हो सकता है। नौकरी बदलने या काम करने के तरीके में बदलाव का विचार मन में जोर पकड़ेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से शिकायत मिल सकती है जिससे काम की दिशा बदलने का विचार आएगा।

लव: आपसी दूरी बढ़ने से दिल में खालीपन आ सकता है। साथी के व्यवहार में उदासी या बेरुखी महसूस होगी। कोई पुराना प्यार आज याद आ सकता है जिससे मन में भावनाएं जाग सकती हैं। शादीशुदा लोगों को एक दूसरे से संवाद में कमी महसूस हो सकती है।

विस्तृत जानकारी

हेल्थ: थकावट और भावनात्मक तनाव दिन भर हावी रह सकता है। नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है। मानसिक स्पष्टता के लिए ध्यान और गहरी सांसों का अभ्यास बहुत लाभकारी रहेगा। आज पानी ज्यादा पिएं।

लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2 परिवार में कोई छोटी खुशी का उत्सव मनाया जा सकता है जिससे घर का माहौल और भी आनंदमय होगा। बच्चों की किसी गतिविधि से मन प्रफुल्लित होगा। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात की संभावना है जो आपके मन को सुकून और शांति देंगे। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से बड़ा लाभ मिल सकता है और किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है। कोई रुका हुआ पारिवारिक काम आज पूरा होगा। करियर: टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों में आपको सराहना मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कंस्ट्रक्शन या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग अच्छे सौदे फाइनल कर सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। लव: आज आप एक दूसरे के विचारों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर मिलेगा जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए रिश्ता पक्का होने के शुभ संकेत हैं। हेल्थ: आज आपके अंदर भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी और उत्साह भी बना रहेगा। कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफों में बड़ा आराम मिल सकता है जिससे आप सहज महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या से लाभ होगा और आप खुद को ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे।

लकी कलर – रस्ट ऑरेंज, लकी नंबर – 5 आज का दिन आत्मसंतोष और खुशी से भरा रहेगा। पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकूनदायी रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन में हर्ष होगा। व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है। दोस्तों से कोई मनचाही खबर मिल सकती है। किसी पुराने काम की जमकर सराहना मिलेगी। अचानक कोई उपहार या निमंत्रण मिल सकता है। सोच से बढ़कर सफलता मिलने की संभावना बन रही है। करियर: फाइनेंस से जुड़े क्षेत्र के लोगों को आज विशेष सफलता मिल सकती है। आईटी और मीडिया प्रोफेशनल्स को करियर में नया अवसर मिल सकता है। प्रेजेंटेशन में प्रभावशाली प्रदर्शन से आपको बहुत तारीफ मिलेगी। प्रमोशन या बोनस की खबर भी आज मिल सकती है।

यह खबर क्यों महत्वपूर्ण है

लव: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस होगा। कोई पुरानी गलतफहमी आज पूरी तरह खत्म हो सकती है। रोमांटिक आउटिंग या साथ में कुछ नया प्लान होने के योग हैं। सिंगल लोगों को आज कोई सुंदर प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ: खानपान में सुधार करने से शरीर बहुत हल्का महसूस होगा। पेट की पुरानी शिकायत से आज बड़ी राहत मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा जिससे नींद भी बहुत अच्छी आएगी। माइग्रेन के पुराने रोगियों को भी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। योग करना लाभदायक रहेगा।

लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3 आज का दिन जिम्मेदारियों से भरपूर रहेगा। घरेलू कार्यों में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से असहमति आपका तनाव बढ़ा सकती है। आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर कदम बढ़ाएं। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता थोड़ी बेचैनी ला सकती है। व्यापारियों का कोई भुगतान आज अटक सकता है। वरिष्ठ लोगों की सेहत पर खास ध्यान देना होगा। करियर: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आज बढ़ सकता है। प्रोजेक्ट की डेडलाइन की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों को अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नए क्लाइंट से मुलाकात फायदेमंद रहेगी लेकिन पूरी तैयारी के साथ ही जाएं।

लव: पार्टनर से दूरी या कम बातचीत के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है। एकतरफा समझदारी ही आज आपके संबंध को संभाल सकती है। आज किसी पुराने प्रेमी की यादें आपके मन को थोड़ा विचलित कर सकती हैं।

हेल्थ: कमर और गर्दन के ऊपरी हिस्से में आज जकड़न महसूस हो सकती है। मानसिक थकावट के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। पानी कम पीने से सिरदर्द होने की संभावना है। लंबी नींद और हल्का व्यायाम आपको राहत देंगे। भोजन आज बहुत हल्का रखें।

लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8 आज का दिन नई शुरुआत करने के लिए बहुत अनुकूल है। पैतृक धन या पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलेगा। घर में सुखद बदलाव होने की संभावना है। बच्चों को किसी उपलब्धि के लिए सराहना मिलेगी। घर की बुजुर्ग महिला से कोई बहुत लाभदायक सलाह मिल सकती है। आर्थिक मामले सहज रहेंगे। व्यापार में नया सौदा बहुत लाभकारी रहेगा। कोई पुराना अटका काम आज पूरा होगा। करियर: फाइनेंस, प्रॉपर्टी या टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग आज प्रमोशन की खबर पा सकते हैं। कोई नया काम आर्थिक दृष्टि से बहुत फायदेमंद साबित होगा। इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं। जिन लोगों की जॉब अभी बदली है, उन्हें आज स्थिरता महसूस होगी।

लव: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बहुत बढ़ेगा। साथ मिलकर कोई नई शुरुआत या ट्रिप का प्लान बन सकता है। सिंगल लोग आज किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से भावनात्मक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने विवादों पर समझदारी से बात बन जाएगी।

हेल्थ: खानपान में लापरवाही बरतने से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है। पानी खूब पिएं और हाइड्रेशन पर ध्यान दें। मानसिक रूप से आप बहुत सुकून महसूस करेंगे। टहलने से शरीर का संतुलन बना रहेगा। स्क्रीन टाइम कम रखें ताकि आंखों को आराम मिले।

लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7 आज घर में छोटी छोटी बातों पर असहमति हो सकती है। बच्चों की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वरिष्ठ सदस्यों की अनुभवी बातों को नजरअंदाज न करें। घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को किसी बड़ी डील में देरी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू महिलाओं को भावनात्मक समर्थन की कमी महसूस हो सकती है। संयम बनाए रखें। करियर: वर्कप्लेस में आज कुछ अनचाही जिम्मेदारियां आ सकती हैं। सहकर्मियों का रवैया आज असहयोगी रह सकता है। अकाउंटिंग या हेल्थकेयर सेक्टर के लोगों को काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

लव: आज रिश्तों में अनबन गहराने की आशंका है। एकतरफा प्रयासों से आपको मानसिक थकान महसूस होगी। पार्टनर की उपेक्षा आपको दुख पहुंचा सकती है। जो लोग अकेले हैं, वे अभी किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। भावनाओं पर काबू रखना ही सही होगा।

हेल्थ: थकान के कारण दिन भर आलस हावी रहेगा। माइग्रेन या सिर के भारीपन से आज आप परेशान रह सकते हैं। नींद पूरी न होना आपके मूड को खराब करेगा। श्वास संबंधी किसी भी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। मानसिक शांति के लिए आज डिजिटल डिटॉक्स करें।

लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9 आज भावनाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। परिवार में किसी पुरानी कड़वाहट भरी बात का अंत हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता अब कम होगी। महिलाएं घर के लिए कुछ आवश्यक और बड़े निर्णय लेंगी। रिश्तेदारों के साथ थोड़ी दूरी का एहसास होगा लेकिन मन में शांति बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को पुराने घाटे से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। करियर: कार्यस्थल पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की संभावना बनेगी। मीडिया या रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई परियोजनाएं मिलेंगी। ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का निर्देश मिल सकता है। काम की गति बढ़ेगी।

लव: बीते हुए किसी पुराने रिश्ते से उबरने की शुरुआत आज होगी। मन में दबी कोई अधूरी भावना हल्की होगी। जो लोग अकेले हैं, उन्हें किसी पुराने मित्र से भावनात्मक सहारा मिल सकता है। वैवाहिक लोगों को आपसी बातचीत में बहुत संयम दिखाना होगा।

हेल्थ: पुराने शारीरिक दर्द दोबारा उभर सकते हैं, विशेषकर पीठ या घुटनों में तकलीफ हो सकती है। मानसिक तनाव से थोड़ी बेचैनी महसूस होगी। हल्का व्यायाम या टहलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ध्यान या प्राणायाम करने से आपको बहुत राहत मिल सकती है।

लकी कलर – पर्ल, लकी नंबर – 6 आज का दिन पूरे जोश और उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। किसी बुजुर्ग की सलाह से कोई उलझा हुआ मसला हल हो सकता है। महिलाएं घर की व्यवस्था में कुछ नयापन लाएंगी। व्यापार में आपकी सोच से अलग कोई बड़ा और अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से अनपेक्षित आर्थिक मदद मिल सकती है। करियर: सरकारी सेवा में काम कर रहे लोग आज अचानक किसी विशेष मीटिंग में बुलाए जा सकते हैं। टीम लीडर्स को अपना नेतृत्व साबित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी राय को प्राथमिकता दी जाएगी। करियर में उन्नति का एक नया रास्ता खुल सकता है।

लव: पार्टनर आपके आत्मविश्वास से बहुत आकर्षित होगा। बातचीत का तरीका आपके रिश्तों को मजबूती देगा। यदि आप किसी से जुड़ने का सोच रहे हैं, तो आज पहल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक रिश्तों में तालमेल बहुत बढ़ेगा। प्रेम प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब मिलेगा।

हेल्थ: मानसिक रूप से काम का दबाव होने के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है इसलिए भोजन संतुलित और हल्का रखें। पैरों में सूजन या थकान की शिकायत शाम तक हो सकती है। योग करने से मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा।

लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2 घर में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों से सलाह लेने से आपसी मतभेद सुलझ सकते हैं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है जिससे गौरव महसूस होगा। घरेलू स्त्रियों को अपने विचारों को खुलकर रखने का मौका मिलेगा। कारोबारी वर्ग को किसी अज्ञात स्रोत से अच्छे आर्थिक संकेत मिल सकते हैं। दिन भर मन चंचल रहेगा। करियर: आपके रचनात्मक और नए विचार आज काम में बहुत मदद करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। किसी प्रोजेक्ट में आपके सुझावों की जमकर सराहना होगी। अपने निर्णय पर भरोसा रखें और जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

लव: पार्टनर के व्यवहार में अचानक कुछ बदलाव दिखेगा जो भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। नए प्रेम संबंधों में पहल करने की जरूरत है वरना अवसर हाथ से निकल सकता है। सोशल मीडिया की कोई बात रिश्ते में खटास ला सकती है। पुराने मित्र से दोबारा जुड़ाव संभव है।

हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव या भारी थकावट महसूस हो सकती है। खानपान में लापरवाही करने से पेट की गड़बड़ी बढ़ सकती है। जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। पुराने रोगों में सुधार दिखेगा।

लकी कलर – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 1 आज का दिन नए अनुभवों से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज चुप रहना ही आपके फायदे में रहेगा। घर में कोई पुरानी बात फिर से चर्चा का विषय बन सकती है जिससे माहौल थोड़ा गर्म होगा। घर की महिलाओं को आत्मनिर्भर निर्णय लेने का मौका मिलेगा। वित्तीय मामलों में धैर्य रखें क्योंकि जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। करियर: कार्यक्षेत्र में अपने आंतरिक विचारों और अंतरात्मा पर भरोसा करना लाभदायक रहेगा। जो लोग रिसर्च या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शानदार है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी गुप्त डील या अंदरूनी स्रोतों से बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है।

लव: प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों को आज किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में किसी पुराने राज के खुलने की संभावना है। विवाह के लिए परिवार से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ: मानसिक स्थिति में आज थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है। पुराने रोगों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें। नींद पूरी न होने के कारण आलस्य महसूस होगा। त्वचा से जुड़ी किसी एलर्जी की संभावना है इसलिए साफ सफाई पर ध्यान दें।

लकी कलर – रोज़ गोल्ड, लकी नंबर – 6 पारिवारिक मामलों में आज संतुलन बनाना बहुत जरूरी होगा। किसी की अनुभवी सलाह को अनदेखा न करें। अपनी जिद की वजह से आज आपका मन खिन्न हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े कोई भी निर्णय आज टाल देना ही बेहतर रहेगा। घर का माहौल कभी सहज तो कभी बोझिल रह सकता है। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में थोड़ी दूरी महसूस होगी। करियर: प्रोफेशनल लाइफ में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को बारीकी से देखना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी पुराने दस्तावेज को लेकर उलझन हो सकती है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को अपने टारगेट्स को लेकर बेचैनी बनी रहेगी।

लव: जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज साथी की भावनाओं को ठीक से समझ नहीं पाएंगे। एकतरफा प्रेम में डूबे लोगों को आज सच्चाई का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन में मन की बात कहने में थोड़ी झिझक महसूस होगी। बातचीत से ही समस्याओं का हल निकलेगा।

हेल्थ: आज तनाव से जुड़ी कुछ शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं जैसे सिर घूमना या चक्कर आना। गर्दन में अकड़न और पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव जैसी तकलीफ आज परेशान कर सकती है। मानसिक उलझन की वजह से बेचैनी बढ़ेगी। ध्यान का सहारा लें।

लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4 आज संयम और समझदारी का भाव पूरे दिन आपके साथ बना रहेगा। किसी बड़ी कामयाबी से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। घरेलू महिलाओं के लिए नया काम शुरू करने का मन बनेगा। व्यवसायिक लाभ आज सीमित रहेगा पर स्थिरता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से बात करते समय सावधानी रखें वरना बात बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। करियर: ऑफिस में टीम वर्क की मदद से कठिन काम बहुत सहज हो जाएंगे। प्रशासनिक सेवा में लगे लोगों को अपनी सूझबूझ से बड़ी सफलता मिलेगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दोपहर के बाद अच्छी बिक्री के योग हैं। मार्केटिंग वाले लोग बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

लव: प्रेमी आज एक दूसरे की भावनाओं को बहुत गहराई से समझ पाएंगे। जिनका रिश्ता असमंजस में था, उन्हें आज स्पष्टता मिलने की पूरी संभावना है। एकतरफा प्रेम में उलझे लोग आज किसी ठोस निर्णय पर पहुंच सकते हैं। नए संबंधों की शुरुआत बहुत धीरे-धीरे हो सकती है।

हेल्थ: लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करने से गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता और फालतू विचारों की अधिकता आपकी नींद पर असर डाल सकती है। आंतरिक शांति पाने के लिए योग का सहारा लें।

लकी कलर – मिस्ट ब्लू, लकी नंबर – 2

Source: Click here