बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी (रविवार) को शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1546 अंक यानी करीब 2% गिरकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 495 अंक टूटा, ये 24,825 के स्तर पर बंद हुआ। सरकार ने फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT को बढ़ाकर 0.15% किया है। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है। बीते सात साल में बजट के दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 2020-21 बजट के दिन सेंसेक्स 987 अंक और निफ्टी 300 अंक गिरकर बंद हुआ था। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% की गिरावट आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। BEL, SBI और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6% तक की गिरावट रही। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% तक की गिरावट देखने को मिली। मेटल, मीडिया, FMCG, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट रही। बजट के दिन ऐसी रही बाजार की चाल फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। STT क्या है? ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी टैक्स बढ़ाया इसका निवेशकों पर क्या असर होगा? 30 जनवरी को शेयर बाजार में रही थी गिरावट 30 जनवरी यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 296 अंक (0.36%) गिरकर 82,269 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक (0.39%) की गिरावट रही थी, ये 25,320 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों ने 30 जनवरी को 2,251 करोड़ के शेयर खरीदे थे 30 जनवरी को एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख था शेयर मार्केट में दिनभर की हलचल को जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: Click here