सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर 74,200 पर आया:निफ्टी 350 अंक टूटा, 23,000 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1100 अंक (1.50%) की गिरावट के साथ 74,200 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 350 अंक (1.50%) की गिरावट है, ये 23,000 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है। एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार तेजी अमेरिकी बाजार में 26 मार्च को गिरकर रही क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। बुधवार को बाजार में रही थी तेजी कल यानी 26 मार्च को शेयर बाजार राम नवमी के चलते बंद था। इससे पहले 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर ज्यादा चढ़े।

Source: Click here