शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए। वहीं कल सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में तेजी रही सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।
Source: Click here