सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर 71,900 पर आया:निफ्टी भी 500 अंक टूटा, 22300 पर कारोबार कर रहा; बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

Spread the love

आज यानी 30 मार्च को सेंसेक्स करीब 1,700 अंक (2.31%) की गिरावट के साथ 71,900 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक (2.18%) की गिरावट है, ये 22,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

Source: Click here