शेयर बाजार में गिरावट:सेंसेक्स 200 अंक नीचे 83,100 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी 80 अंक फिसला, ऑटो-IT शेयरों में बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 83,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 25,550 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। इसके अलावा ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल सेक्टर के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और सिर्फ 12 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी-50 के 36 शेयर नीचे ट्रेड कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में गिरावट विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे कल भी बाजार में गिरावट रही कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

Source: Click here