सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी रही, FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2% चढ़ा

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दिन के नीचले स्तर से सेंसेक्स 655 अंक और निफ्टी में 202 अंक की रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 82,925 का और निफ्टी ने 25,491 का डे लो बनाया था। FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी रही। मेटल, प्राइ‌ेट बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो, IT और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी-50 के 19 शेयरों में तेजी और 31 शेयरों में गिरावट रही। मार्केट का हाल: 06 फरवरी, 2026 निफ्टी टॉप गेनर निफ्टी टॉप लूजर सोर्स: BSE/NSE ग्लोबल मार्केट में गिरावट विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे कल सेंसेक्स 503 अंक गिरकर बंद हुआ था कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ था। मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

Source: Click here