पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा। कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा। आधी रात को देश के नाम संबोधन में दी जानकारी शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार ने जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल टैक्स को 80 रुपया घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें देशभर के पेट्रोल पंपों पर तुरंत लागू हो गई हैं। शरीफ ने यह भी साफ किया कि पेट्रोल की ये कीमतें कम से कम अगले एक महीने तक स्थिर रहेंगी। पहले ₹458 के पार पहुंच गई थी कीमत शहबाज सरकार ने दो दिन पहले पेट्रोल पर टैक्स 105 रुपया से बढ़ाकर 160 रुपया कर दिया था। इससे यहां पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपया से बढ़कर 458.41 रुपया प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत भी 184.49 रुपया बढ़कर 520.35 रुपया प्रति लीटर हो गई थी। हालांकि, डीजल पर लेवी को खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में भी राहत देने की मांग उठ रही थी। खाड़ी देशों के हालात को बताया महंगाई की वजह प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने की वजह से दुनियाभर में पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन हफ्तों से तेल की कीमतें रोजाना बढ़ रही थीं, लेकिन हमने आम आदमी की मुश्किलों को देखते हुए इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। सरकार ने इस दौरान करीब 129 अरब रुपया की सब्सिडी दी। किसानों, बाइकर्स और ट्रांसपोर्टर्स के लिए बड़े ऐलान सिर्फ पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं है, पीएम ने कई वर्गों के लिए डायरेक्ट सब्सिडी की घोषणा की है कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर पर पहुंचे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। ब्रैंट क्रूड की कीमत आज 7% की बढ़त के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हैं। भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपया घटाई थी इससे पहले भारत में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपया की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपया प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपया, जबकि डीजल पर 10 रुपया से शून्य कर दी गई। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।
Source: Click here