सेंसेक्स 510 अंक बढ़कर 74617 पर बंद:निफ्टी 155 अंक चढ़कर 23124 पर पहुंचा; IT और मेटल शेयर्स में खरीदारी रही

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 7 अप्रैल को लगातार चौथे दिन बढ़त रही। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की तेजी रही, ये 23,124 पर बंद हुआ। आज IT, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। एशियाई बाजार में भी तेजी रही अमेरिकी बाजार में 6 अप्रैल को बढ़त रही क्रूड 2% बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा आज कच्चा तेल करीब 2% ऊपर है। ये 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 7 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 787 अंक (1.07%) चढ़कर 74,106 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 255 अंकों (1.12%) की तेजी रही, ये 22968 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source: Click here