सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी:77,350 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 600 अंक की तेजी के साथ 77,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। सन फार्मा के शेयर में आज 7% से ज्यादा की तेजी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अमेरिका की ऑर्गेनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह पूरी डील 11.75 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) की वैल्यू पर पूरी तरह कैश में होगी। आज एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 24 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था।

Source: Click here