सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 74,550 के स्तर पर आया:4-दिन में 3,500 अंक टूटा; IT कंपनियों के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 1,500 अंक गिरकर 74,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंक की गिरावट है, ये 23,350 के स्तर पर आ गया है। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स 3,500 अंक और निफ्टी 1,000 अंक गिरा है। आज के कारोबार में IT शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयरों में 4% तक की गिरावट है। वहीं रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की गिरावट आई है। शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।

Source: Click here