शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग, हेल्थ केयर और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं IT शेयर्स में आज बिकवाली रही। एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज से बीजिंग में दो दिनों की अहम बैठक शुरू हो रही है। इससे जिओ पॉलिटिक्स टेंशन कम होने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा कल विदेशी निवेशकों ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
Source: Click here