कल की बड़ी खबर राजेश एक्सपोर्ट से जुड़ी रही। सेबी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी साख और शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए करीब 99% रेवेन्यू सिर्फ कागजों पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। वहीं, सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सेबी के एक्शन के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स 5% टूटा: प्रमोटर राजेश मेहता पर बैन, 99% रेवेन्यू फर्जी होने का शक; कंपनी बोली- यह सिर्फ कन्फ्यूजन बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से अंतरिम रोक लगा दी है। सेबी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी साख और शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए करीब 99% रेवेन्यू (लगभग ₹15.15 लाख करोड़ रुपए) सिर्फ कागजों पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1,050 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹487 गिरकर 2.61 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 487 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मारुति ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर: 85% मिक्स्ड पेट्रोल से चलेगी; केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा मारुति सुजुकी ने भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल को पेश कर दी है। नई वैगन-आर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है। फिलहाल गाड़ी सिर्फ फ्लीट ऑपरेटर्स और ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स के लिए ही अवेलेबल होगी। इसी कारण मारुति ने वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा: सेंसेक्स 74360 और निफ्टी 23416 पर बंद, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही शेयर बाजार में 4 जून को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स14 अंक की बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की तेजी रही, ये 23,417 पर बंद हुआ। आज मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मुकेश अंबानी से आगे निकले टिकटॉक के सह-संस्थापक: यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की संपत्ति अब 8.9 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डॉलर) हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 8.31 लाख करोड़ रुपए (86 बिलियन डॉलर) रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
Source: Click here