शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 630 अंक गिरकर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,214 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह तेजी के साथ खुला था। कारोबार के दौरान ये करीब 700 अंक चढ़कर 74,613 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स केवल 64 अंक की बढ़त के साथ 73,983 पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंकों की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 9 जून को 4,566 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में कल यानी 9 जून को बढ़त रही थी। सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही थी, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ था।
Source: Click here