आज यानी बुधावर, 24 जून को सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी, ये 24,100 के स्तर पर पहुंच गया है। IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। ट्रेंट, इंडिगो, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक के शेयर 5% तक चढ़े हैं। शेयर बाजार में तेजी के कारण अडाणी ग्रुप भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा अडाणी ग्रुप की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) 2026 में चेयरमैन गौतम अडाणी ने तीन बड़ी योजनाओं के बारे में बताया। इनका मकसद ग्रुप के काम को मजबूत करना, एफिशिएंसी (काम करने की क्षमता) को सुधारना और कर्मचारियों की भलाई को बढ़ावा देना है। अडाणी ने कहा कि ग्रुप सिर्फ आर्थिक और तकनीकी बदलावों पर नजर नहीं रख रहा, बल्कि भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अब उन चुनिंदा ग्लोबल कंपनियों में से एक हैं, जो सिर्फ भविष्य का इंतजार नहीं कर रहीं, बल्कि उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 18 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 893 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स मंगलवार, 23 जून को 893 अंक की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 278 अंक की गिरावट रही, ये 23,824 पर बंद हुआ था।
Source: Click here