सेंसेक्स 493 अंक गिरकर 77,235 पर बंद:निफ्टी भी 133 अंक नीचे 24,155 पर आया, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 18 अगस्त को गिरावट रही। सेंसेक्स 493 अंक की गिरावट के साथ 77,235 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 24,155 पर बंद हुआ। बैंकिंग, रियल्टी, FMCG और IT शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। मिल्की मिस्ट फूड डायरी का शेयर 18% ऊपर लिस्ट मिल्की मिस्ट फूड डायरी कंपनी का शेयर 18% प्रीमियम के साथ NSE और BSE पर 165 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका IPO प्राइस 140 रुपए था। यानी जिन लोगों को IPO में शेयर मिले थे, उन्हें लिस्टिंग पर ही 18% का फायदा हुआ है। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के IPO का दूसरा दिन होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के IPO का आज दूसरा दिन है। इनमें निवेशक 19 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। ललिता ज्वेलरी मार्ट इस IPO के जरिए 1,700 करोड़ रुपए और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स 2,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 17 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 747 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 17 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 77,728 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 78 अंक की गिरावट रही, ये 24,287 पर बंद हुआ था।

Source: Click here