शेयर बाजार में आज यानी 24 अगस्त को गिरावट रही। सेंसेक्स 171 अंक की गिरावट के साथ 77,370 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 33 अंक की गिरावट रही, ये 24,219 पर बंद हुआ। बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। आज से 3 IPO ओपन हुए सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO आज से ओपन हो गए हैं। सिम्बायोटेक फार्मालैब इस IPO के जरिए 1,757 करोड़, हाई-टेक इंजीनियर्स 135.73 करोड़ और स्काईवेज एयर सर्विसेज 582.80 रुपए जुटाना चाहती है। इन IPO में 26 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में आज गिरावट 21 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 12,215 करोड़ के शेयर खरीदे शुक्रवार को बाजार में फ्लैट कारोबार रहा इससे पहले 21 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा था। सेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़कर 77,540 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी रही, ये 24,252 के स्तर पर बंद हुआ था।
Source: Click here