सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:77,050 पर कारोबार कर रहा, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर 110% ऊपर लिस्ट

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 28 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 77,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है,। निफ्टी 24,100 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर 110% ऊपर लिस्ट हुआ टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर अपने IPO प्राइस से 110% ऊपर लिस्ट हुए। NSE पर कंपनी का शेयर ₹300 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 111.33% बढ़त के साथ 634 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर इसकी लिस्टिंग 110.40% प्रीमियम के साथ 631.20 रुपए पर हुई। टैम्परेचर सेंसर्स बनाने वाली राजस्थान की इस कंपनी के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ 20 अगस्त से 24 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आज से ओपन हुए ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और प्रायोरिटी ज्वेल्स के IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड और प्रायोरिटी ज्वेल्स का IPO आज से ओपन हो गए हैं। ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड इसके जरिए 720 करोड़ और प्रायोरिटी ज्वेल्स 91.50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार 27 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 11,273 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 27 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 539 अंक की गिरावट के साथ 76,934 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 24,091 पर बंद हुआ था।

Source: Click here