सेंसेक्स 374 अंक गिरकर 76,570 पर बंद:निफ्टी भी 141 अंक नीचे आया, ईरान पर अमेरिकी हमले का असर

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 2 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 374 अंक की गिरावट के साथ 76,570 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे आया, ये 23,914 पर बंद हुआ। ऑटो, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। दीपा ज्वेलर्स के IPO का आज दूसरा दिन दीपा ज्वेलर्स के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इसमें 3 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसमें मिनिमम 14,868 रुपए लगाने होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 459.72 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही 1 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,750 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 1 सितंबर को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही थी। सेंसेक्स 13 अंक और निफ्टी 25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Source: Click here