मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग:गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की 'OneTag' सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका

Spread the love

अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा। वनटैग (OneTag) नाम की इस नई सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया। वनटैग से क्या बदला? टोल प्लाजा पर कोई बदलाव नहीं टोल प्लाजा पर टैक्स कटने का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। आपको टोल पर गाड़ी रोकने या कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। बैकएंड में सारा कंप्यूटर सिस्टम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NPCI) संभालेगा, जो नए बैंक की जानकारी अपने-आप अपडेट कर देगा। यानी आपके लिए टोल प्लाजा से गुजरने की प्रोसेस में बिल्कुल नहीं बदलेगी। प्लास्टिक कचरा घटेगा, री-इश्यू का खर्च बचेगा सरकार को उम्मीद है कि इस पोर्टेबिलिटी सर्विस से बार-बार नए फिजिकल FASTag बनाने, उन्हें डिस्पैच करने और री-इश्यू करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। इससे पर्यावरण और संसाधन दोनों की बचत होगी। नॉलेज पार्ट: क्या होता है NETC और RFID? —————– ये खबर भी पढ़ें… देशभर में आज बैंकों की हड़ताल: मध्यप्रदेश में 5500 करोड़ के कारोबार पर असर, शनिवार-रविवार को भी छुट्टी के चलते बंद रहेंगे
SBI, PNB और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Click here