बैंकों में इस हफ्ते 4 दिन छुट्टी:गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में छुट्टी; ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की लिस्ट

Spread the love

अगर इस हफ्ते आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई जगहों पर क्षेत्रीय त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टी की ऑफिशियल लिस्ट के अनुसार, इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी, इन कामों पर पड़ेगा असर बैंक शाखाएं बंद होने पर कैश डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस और पासबुक अपडेट जैसी इन-पर्सन सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। यूजर इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एप, UPI और ATM के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। RBI कैसे तय करता है बैंकों की छुट्टियां? भारत में बैंक कब बंद रहेंगे, यह रिजर्व बैंक साल की शुरुआत में ही तय कर देता है। RBI बैंकों की छुट्टियों को 3 अलग-अलग कैटेगरी में बांटता है: रिजनल त्योहारों और राष्ट्रीय दिवसों जैसे गणतंत्र दिवस या गांधी जयंती के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां भिन्न होती हैं। हाल ही में बैंक हड़ताल का भी दिखा था असर इससे पहले 11 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के ऐलान पर देशव्यापी हड़ताल के कारण मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी) के बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ था। UFBU 90% से अधिक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन 5-डे वर्कवीक (सप्ताह में 5 दिन काम) को तुरंत लागू करने और वेतन संबंधी लंबित मुद्दों के समाधान की मांग कर रहा है। इस हड़ताल का असर प्राइवेट बैंकों पर नहीं पड़ा था।

Source: Click here