सेंसेक्स 332 अंक बढ़कर 74,336 पर बंद:निफ्टी भी 99 अंक चढ़ा; बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज, 16 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 332 अंक बढ़कर 74,336 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, यह 23,217 के स्तर पर पहुंच गया है। सरकारी बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। आज से हीरो मोटर्स सहित 3 IPO ओपन हुए एसएस रिटेल, जिंदल सुप्रीम और हीरो मोटर्स के IPO आज से ओपन हो गए हैं। इसमें 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एसएस रिटेल इस IPO के जरिए ₹500 करोड़, जिंदल सुप्रीम ₹124.88 करोड़ और हीरो मोटर्स ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में बढ़त रही अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 4347 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सेंसेक्स कल 778 पॉइंट गिरकर बंद हुआ था

Source: Click here