मंडी में प्याज 9 दिन में 9% सस्ती हुई:सरकार ₹35 किलो बेच रही, रिटेल मार्केट में ₹53.92 किलो पहुंची

Spread the love

देशभर की मंडियों में पिछले 9 दिन में प्याज की थोक कीमतें 9% तक गिर गई हैं। इससे आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट में भी ये सस्ती हो सकती है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को बताया कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है और सरकार ₹35 प्रति किलो के हिसाब से 48 शहरों तक प्याज पहुंचा रही है। रिटेल मार्केट में ₹53.92 किलो मिल रही सरकारी के मुताबिक, मंगलवार को देशभर में प्याज की औसत रिटेल कीमत ₹53.92 किलो है। यह कीमत एक महीने पहले के मुकाबले करीब 48% ज्यादा है। वहीं पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 94% अधिक है। हालांकि, थोक मंडी में नरमी आने के बाद अब रिटेल मार्केट में भी रेट नीचे आने के संकेत मिलने लगे हैं। 48 शहरों में ₹35 किलो की दर से बिक रही उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि ने NCCF, NAFED और केंद्रीय भंडार के रिटेल आउटलेट्स के जरिए बाजार से कम कीमत पर ₹35 किलो प्याज बेचना शुरू किया था। इसके अलावा, आम लोगों तक सीधे पहुंच बनाने के लिए मोबाइल वैन का भी सहारा लिया जा रहा है। अब तक देश के करीब 48 शहरों में यह सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। कांदा एक्सप्रेस और बफर स्टॉक से सप्लाई तेज बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाने और कीमतें कंट्रोल करने के लिए सरकार अपने 1.21 लाख टन के बफर स्टॉक का इस्तेमाल कर रही है। प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड के तहत 24 अगस्त से बफर स्टॉक का प्याज बाजार में उतारा जा रहा है। प्याज जल्दी और सही समय पर मंडी पहुंचाने के लिए सड़कों के साथ-साथ रेलवे की स्पेशल मालगाड़ियों यानी कांदा एक्सप्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगस्त में प्याज की महंगाई दर 48.27% पहुंची सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में प्याज की महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई। जुलाई महीने में जहां प्याज की महंगाई दर 22.54% थी। वहीं, अगस्त में यह उछलकर 48.27% पर पहुंच गई। इसी वजह से सरकार को हस्तक्षेप करते हुए बफर स्टॉक जारी करना पड़ा और सस्ती दरों पर बिक्री शुरू करनी पड़ी। साल के इस समय क्यों बढ़ते हैं प्याज के दाम? हर साल अगस्त से सितंबर के दौरान प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। इसके पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण होते हैं: कुल उत्पादन में मामूली कमी, आपूर्ति पर्याप्त कीमतों में आई तेजी के बावजूद इस साल देश में प्याज का कुल उत्पादन लगभग स्थिर रहा है। साल 2025-26 में कुल प्याज उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले साल के 307.67 लाख टन से थोड़ा ही कम है। सरकार का कहना है कि देश में प्याज का पर्याप्त स्टॉक है।

Source: Click here