टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल्स 1% तक महंगे होंगे:1 अक्टूबर से बढ़ेंगी कीमतें, स्टील-तांबे की लागत बढ़ने से रेट बढ़ाए

Spread the love

टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल व्हीकल्स 1% तक महंगे कर दिए हैं। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से गाड़ियों के दाम बढ़ेंगे। साल 2026 में तीसरी बार बढ़ाए गए दाम कंपनी ने इससे पहले जून 2026 में घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई से अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 2.5% तक बढ़ा रही है। वहीं, मार्च 2026 में 1 अप्रैल से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसमें कीमतें 1.5% तक बढ़ाई गई थीं। कीमतें बढ़ाने की 2 मुख्य वजहें पैसेंजर व्हीकल्स के दाम भी तीन बार बढ़ा चुकी कंपनी इससे पहले टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUVs के दाम ₹25,000 तक बढ़ाए थे। ये बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों मॉडल्स पर लागू की गई थी। कंपनी का कहना था कि महंगाई बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

Source: Click here