शेयर बाजार में आज यानी 21 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 564 अंक की तेजी के साथ 74,859 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की बढ़त रही, ये 23,414 पर बंद हुआ। रियल्टी, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। NSE के IPO का आज आखिरी दिन देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। यानी, अपर प्राइस बैंड ₹1,785 पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा। एशियाई बाजारों में आज बढ़त रही अमेरिकी बाजार में 18 सितंबर को मिलाजुला कारोबार रहा था विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,620 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में मिलाजुला कारोबार इससे पहले बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 74,295 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 76 अंक की बढ़त रही, ये 23,346 पर बंद हुआ था।
Source: Click here