ब्याज दर का मामूली अंतर बचाएगा लाखों रुपए:महाराष्ट्र बैंक 7% पर कर्ज दे रहा, IDBI में 7.40% ब्याज दर; जानें प्रमुख बैंकों के रेट

Spread the love

देश के कुछ बड़े बैंकों में वर्तमान में होम लोन की शुरुआती दरें 7.00% से लेकर 7.45% के बीच हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम 7.00% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है, जबकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI 7.25% से ब्याज दरों की शुरुआत कर रहा है। होम लोन लेते समय बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, क्योंकि 20 से 25 साल की लोन अवधि में 0.25% या 0.50% का अंतर भी लाखों रुपए बचा सकता है। गणित समझिए: ₹50 लाख के लोन पर 25 साल में कितना फर्क पड़ेगा? 7.00% और 7.25% के बीच हर महीने का अंतर सिर्फ ₹801 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹2.40 लाख हो जाता है। 7.00% और 7.45% के बीच हर महीने का अंतर ₹1448 है, लेकिन 25 सालों में कुल रिपेमेंट के दौरान यह अंतर बढ़कर ₹4.34 लाख हो जाता है। प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्ज भी जरूर चेक करें होम लोन की प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क: कई बार बैंक ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर देते हैं, इसलिए अप्लाई करने से पहले लिखित ऑफर में सभी चार्ज चेक कर लें। होम लोन लेते समय 3 बातों का ध्यान रखें..

Source: Click here