सेंसेक्स 329 अंक गिरकर 74,529 पर बंद:निफ्टी भी 85 अंक गिरा; FMCG-बैंकिंग और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 22 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 329 अंक गिरकर 74,529 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 85 अंक की गिरावट रही, ये 23,329 के स्तर पर बंद हुआ। FMCG, IT और बैंकिंग शेयर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही। वरमोरा ग्रैनिटो का IPO आज से ओपन वरमोरा ग्रैनिटो का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 24 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 708.02 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज बढ़त रही अमेरिकी बाजार में 21 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 5,218 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 21 सितंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 564 अंक की तेजी के साथ 74,859 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की बढ़त रही, ये 23,414 पर बंद हुआ था।

Source: Click here