सोने-चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट:चांदी ₹7 हजार सस्ती होकर ₹2.28 लाख किलो पर आई, सोना आज ₹1231 गिरा

Spread the love

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1231 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया। एक किलो चांदी 4,518 रुपए सस्ती होकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। ये लगातार चौथा दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। चांदी 4 दिन में करीब 7 हजार और सोना 2,500 रुपए सस्ता हो चुका है। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: सोने में गोल्ड ETF के जरिए कम पैसों में कर सकते हैं निवेश गोल्ड ETF सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 100 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद गोल्ड ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही गोल्ड ETF को बेचा जाता है।

Source: Click here