चीन दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस है। फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म ‘द कोबेसी लेटर’ के मुताबिक, चीन के पास अब सोने का 2,410 टन रिजर्व हो गया है और वह दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल होने से बस थोड़ा ही दूर है। फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना है। यानी चीन फ्रांस से सिर्फ 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है। वहीं भारत इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है और चीन से करीब 3 गुना कम गोल्ड है। चीन इस साल अंत तक तीसरे नंबर पर पहुंच सकता है चीन का केंद्रीय बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार सोना खरीद रहा है। अगर यह खरीदारी लगातार रहती है तो इस साल के अंत तक वह फ्रांस और इटली को भी पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। सितंबर में 23 टन सोना खरीदा, लगतार 23 महीने से खरीदारी चीन पिछले 23 महीनों से लगातार सोना खरीद रहा है। इस साल सिर्फ सितंबर महीने में चीन ने 23 टन से ज्यादा सोना खरीदा, जो पिछले एक साल में किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी खरीदारी है। इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी उसने हर महीने 20-20 टन से ज्यादा सोना अपने खजाने में जमा किया था। इस पूरे साल में सितंबर तक चीन ने कुल 103 टन से भी ज्यादा सोना खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,200 औंस के पार दुनियाभर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर लगभग 4,207 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, वहीं चांदी भी महंगी होकर 61.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। सोने के दाम बढ़ने की दो मुख्य वजहें हैं- एक्सपर्ट व्यू: अमेरिका-ईरान यूद्ध के बाद सोना फिर महंगा हो रहा ओवरसी-चाइनीज बैंकिंग कॉरपोरेशन (OCBC) के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वोंग के मुताबिक, कच्चे तेल के दाम गिरने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में फिर से सुधार आ रहा है। फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद महंगाई बढ़ने के डर से सोने के दाम करीब 20% तक गिर गए थे। लेकिन अब बाजार संभल रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के बयानों से तय होगा कि सोने की कीमतें आगे और कितनी बढ़ेंगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… सोना आज 1,005 रुपए सस्ता हुआ: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पर आया, सितंबर में 8 हजार रुपए गिरा था सोने-चांदी की कीमतों में 12 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,005 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 235 रुपए घटकर 2.21 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Click here