सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 72,782 पर बंद:निफ्टी भी 99 अंक नीचे आया, ऑटो और फार्मा शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 252 अंक की गिरावट के साथ 72,782 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 99 अंक नीचे 22,623 पर आ गया है। ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। BHEL को दूसरी तिमाही में 821 करोड़ का मुनाफा महारत्न सरकारी कंपनी BHEL ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 120% की ग्रोथ दिखी है। ये बढ़कर 821 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 375 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड आय पिछले साल के 7,512 करोड़ से बढ़कर 9,300 करोड़ रुपए हो गई। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 13 अक्टूबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 19 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहल कल यानी 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही, ये 22,722 पर बंद हुआ था।

Source: Click here