आज चांदी ₹15,000 और सोना ₹2,700 सस्ता हुआ:एक किलो चांदी घटकर ₹3.03 लाख पर आई, सोना ₹1.51 लाख/10g बिक रहा

Spread the love

चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब ₹15 हजार प्रति किलो गिर गई। चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली है। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। सोना भी 2,728 रुपए गिरकर 1,51,499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले सोने ने 1,55,204 रुपए का हाई बनाया था। फिर 1,54,277 रुपए पर बंद हुआ। सोना-चांदी सस्ते होने की तीन वजहें निवेशकों को थोड़ा इंतजार करने की सलाह अगर आप नई खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ा और इंतजार करना सही रहेगा। अभी मुनाफावसूली का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों में और गिरावट की संभावना है। वहीं, जिन लोगों ने ऊंचे भाव पर चांदी खरीदी है, उन्हें घबराने के बजाय लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी गई है क्योंकि फंडामेंटल्स अब भी मजबूत हैं। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई सोने-चांदी में निवेश के 2 तरीके

Source: Click here