सोने-चांदी के दाम आज यानी 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी आज पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है। ये 15,370 रुपए बढ़कर 3,09,345 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2,93,975 रुपए पर थी। MCX पर चांदी कल ही 3 लाख के पार निकल गई थी। चांदी इस साल सिर्फ 20 दिनों में ही 78,925 रुपए महंगी हो चुकी है। सोना 3,463 रुपए बढ़कर 1,47,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल ये 1,43,946 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 14,214 रुपए महंगा हो चुका है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण
Source: Click here