चांदी एक हफ्ते में ₹94 हजार सस्ती हुई:भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म, गोयल बोले- अमेरिका में भारतीय कृषि उत्पादों पर जीरो ड्यूटी

Spread the love

कल की बड़ी खबर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी रही। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बताया कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। पीयूष गोयल ने साफ किया कि इस समझौते में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में ₹21,317 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर यह 13% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹18,853 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म: पीयूष गोयल बोले- अमेरिका में भारतीय कृषि उत्पादों पर जीरो ड्यूटी, किसानों-मछुआरों को बड़ा फायदा होगा कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की घोषणा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। पीयूष गोयल ने साफ किया कि इस समझौते में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा- यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 27.18 लाख करोड़ रुपये) के बाजार को खोलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. SBI का मुनाफा 13% बढ़कर ₹21,317 करोड़: तीसरी तिमाही में टोटल इनकम ₹1.85 लाख करोड़ रही, एक साल में शेयर ने 45% रिटर्न दिया देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में ₹21,317 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर यह 13% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹18,853 करोड़ का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY26) तिमाही में स्टेट बैंक की टोटल इनकम 1.85 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.67 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 11% बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी इस हफ्ते ₹94 हजार गिरकर ₹2.45 लाख पर आई: सोना ₹14 हजार लुढ़ककर ₹1.52 लाख हुआ, देखें अपने शहर में सोने के दाम इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना 13,717 रुपए गिरकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 जनवरी को 1,65,795 रुपए पर था। वहीं चांदी 3,39,350 रुपए प्रति किलो से गिरकर 2,44,929 रुपए पर आ गई है। यानी चांदी की कीमत 94,421 रुपए कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. होंडा डियो 125 ‘X-एडिशन’ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹87,733: स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ 8.3hp पावरफुल इंजन, TVS एनटॉर्क से मुकाबला होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया ‘X-एडिशन’ लॉन्च किया है। इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। हालांकि, मैकेनिकली यह स्कूटर पुराने मॉडल जैसा ही है। होंडा डियो 125 का X-एडिशन स्पोर्टी ग्राफिक्स और 8.3hp पावरफुल इंजन के साथ आएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87,733 रखी गई है। यह कीमत इसके स्टैंडर्ड बेस वैरिएंट से ₹1,000 ज्यादा है। हालांकि, टॉप-एंड ‘H-स्मार्ट’ वैरिएंट से लगभग ₹3,950 सस्ता है। भारत में इसका मुकाबला TVS एनटॉर्क 125, सुजुकी अवेनिस, यामाहा रेजेडआर 125 हाइब्रिड और हीरो जूम 125 से रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source: Click here