इंपैक्ट फीचर:दैनिक भास्कर और आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड की अवेयरनेस वर्कशॉप, एक्सपर्ट्स बोले- महंगाई को बीट करने गोल सेट करें, फिर अनुशासन-सतर्कता से निवेश करें

Spread the love

हर व्यक्ति बचत कर अपना फ्यूचर सुरक्षित करना चाहता है, क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसे बीट करना जरूरी है। इसके लिए एसआईपी को बेहतर माध्यम माना जा सकता है, लेकिन पूरी प्लानिंग के साथ। एसडब्ल्यूपी को भी रेगुलर आय का बेहतर विकल्प माना जा सकता है। यह कहना था आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के जोनल मैनेजर, इन्वेस्टर एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर डेवलपमेंट अभिजीत देशमाने का। वे शुक्रवार को होटल क्लार्सइन में दैनिक भास्कर और आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड की शिक्षित निवेशक- विकसति भारत वषय पर रखी गई अवेयरनेस वर्कशॉप में शामिल शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे। निवेश में फ्यूचर का प्लान हो उन्होंने कहा कि आप अच्छे निवेशक तभी माने जाएंगे, जब उसमें अनुशासन हो और सतर्कता हो। निवेश से पहले अपना गोल सेट करें। इसमें फ्यूचर का प्लान हो। जैसे 3 साल बाद आपको व्हीकल लेना है, 10 साल बाद आपको घर लेना है आदि। कुछ निवेशक निरंतरता न रखने और अनुशासन में न रहने भटक जाते हैं। वे सोचते हैं उनकी वेल्थ को ग्रोथ नहीं मिल रही है। ग्राेथ मिलती है, लेकिन एक टाइम बाद। निवेशकों को 12 से 15 प्रतिशत की ग्रोथ पर न ध्यान देते हुए अपनी प्रोफाइल को समझना होगा और धैर्य रखना होगा। वर्कशॉप के अन्य वक्ता ग्वालियर रैंज के डीआईजी अमित सांघी और राज्य साइबर सेल ग्वालियर जोन प्रभारी संजीव नयन शर्मा थे। इस बीच पैनल डिस्कशन रखा गया, इसमें सवाल जवाब हुए। पैनल डिस्क्शन में कैपिटल वैंचर्स के अमित अग्रवाल, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के क्लस्टर हेड हसन नकवी और ब्रांच हेड दीपक माधवानी ने ऑडियंस की शंका का समाधान किया। निवेश करने से पहले मार्केट स्टडी करें: देशमाने अभिजीत देशमाने ने बताया कि निवेश करने से पहले निवेशक को मार्केट स्टडी करना जरूरी है। म्यूचुअल फंड को बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है। इसमें रिस्क की संभावनाएं घट जाती हैं। म्यूचुअल फंड एक ऐसा तरीका है, जिसमें आपको सेफ्टी मिलती है, क्योंकि इसे सेवी ने रेगुलेटिड किया है। लिक्विडिटी भी मिलती है और रिटंर्स भी। 30 पहले जाएंगे सेंसेक्स 100 पर था, जो आज 80 हजार पर आ गया है। यह सब एक झटके में नहीं हुआ है। 30 साल में मार्केट में कई उतार चढ़ाव आए। आगे भी उतार-चढ़ाव आता रहेगा, लेकिन इस बीच निवेशित रहना जरूरी है। अनुशासित ढंग से निवेश करना होगा, क्योंकि पता नहीं प्रॉब्लम कब आ जाए। सेल्फ फाइनेंस डिसिप्लिन सिर्फ एसआईपी से आ सकता है। उम्र के हिसाब इंवेस्टमेंट का फंडा पुरा हो चुका है। इसे गोल बेस्ड कीजिए। म्यूचुअल फंड के अलग-अलग प्लान हैं। निवेश लंबी अवधि के लिए हो। निवेश में सावधानी बरतना बेहद जरूरी ग्वालियर रैंज के डीआईजी अमित सांघी ने कहा कि साइबर क्राइम का दायरा बढ़ चुका है। अगर हम बात करें तो पिछले दो सालों में 400 प्रतिशत शिकायतें बढ़ गई हैं। अगर आप साइबर फ्राॅड के शिकार हुए हैं आपने एक या डेढ़ घंटे के भीतर साइबर क्राइम पोर्टल या 1930 पर शिकायत की तो मदद मिल सकती है। जो पैसा म्यूल अकाउंट में जा रहा है उसे रोका जा सकता है। बहुत केस हैं, जिनमें हमने सफलता पाई है। वॉट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टा चलाते समय सावधनी बरतें। कोई निवेश करने की कहे तो लालच में न आएं। अगर लालच में आते हैं तो शुरू में आपको फायदा होगा। आप और इंवेस्ट करेंगे तो फंस जाएंगे। इसलिए ऐसे लोगों से बचें।

Source: Click here