शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स ऊपरी-स्तर से 800 अंक गिरा:निफ्टी 25,200 के नीचे फिसला; जानें गिरावट की 3 बड़ी वजहें

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी (गुरुवार) को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार ने सुबह अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई। सेंसेक्स अपने दिन के हाई से करीब 800 अंक नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 25,200 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली के दबाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के सत्र में ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते बाजार बढ़त के साथ खुला था। एक समय सेंसेक्स 82,783 के दिन के हाई पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर होते-होते बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। इससे बाजार अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठा। निफ्टी भी 25,435 का डे हाई छूने के बाद वापस 25,250 के करीब आ गया। बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें बैंकिंग और ऑटो सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में गिरावट देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में 1 से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में कुछ हद तक खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिला। एक्सपर्ट की राय: बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है। सुबह बाजार में आई तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹1,787 करोड़ के शेयर्स बेचे 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे। कल सेंसेक्स 270 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

Source: Click here