कल की बड़ी खबर सोने से जुड़ी रही। सोने के दाम 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना सुबह 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 3,182 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले ये 1,51,128 रुपए पर था। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹3,182 बढ़कर ₹1.55 लाख के ऑलटाइम हाई पर:23 दिन में ₹21 हजार महंगा हुआ; चांदी आज ₹11,994 बढ़कर 3.12 लाख/किलो हुई सोने के दाम 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना सुबह 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 3,182 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले ये 1,51,128 रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 11,994 रुपए बढ़कर 3,11,705 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,99,711 रुपए पर थी। इस साल सिर्फ 23 दिनों में सोना 21,115 रुपए और चांदी 81,285 रुपए महंगी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रुपया डॉलर के मुकाबले 92 के करीब पहुंचा:विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे; इससे रुपया कमजोर हो रहा भारतीय रुपया को 1 डॉलर के मुकाबले 92 रुपए के करीब पहुंच गया है। PTI के मुताबिक आज दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 91.99 पर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपया में यह गिरावट देखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अनिल अंबानी पर ₹1.5 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप:सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया; CBI-ED से 10 दिन में सीलबंद रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी पर चल रहे बैंक फ्रॉड मामले में शुक्रवार को नए नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस कोर्ट में दायर की गई पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन (PIL) पर सुनवाई के बाद जारी किए गए हैं। PIL में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप और उसकी कंपनियों पर 1.5 लाख करोड़ रुपए बैंकिंग और कॉर्पोरेट फ्रॉड की कोर्ट मॉनिटर्ड जांच की मांग की गई है। इस पर कोर्ट ने CBI और ED से अंबानी के खिलाफ चल रही जांच पर 10 दिन में सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4.सेंसेक्स में 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद:अडाणी ग्रुप के शेयर 15% तक गिरे, निवेशकों को ₹21 लाख करोड़ का नुकसान शेयर मार्केट में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर बंद हुआ है। यह इस हफ्ते की चौथी बड़ी बिकवाली रही। वहीं निफ्टी में भी करीब 241अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। निफ्टी के बैंकिंग, ऑटो मीडिया और मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इस गिरावट से निवेशकों को ₹6 लाख करोड़ का लॉस हुआ पिछले एक हफ्ते में निवेशकों का नुकसान करीब ₹21 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन 7 साल सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ लॉन्च:फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹59,999 से शुरू टेक कंपनी मोटोरोला ने आज (23 जनवरी) भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। यह चिपसेट वाला ये भारत में दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले वनप्लस 15R में यह चिपसेट दिया गया था। फोन में 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाली टच स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये पेरिस्कोप लेंस वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। यह सिर्फ 6.99mm पतला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
Source: Click here