सेंसेक्स 1187 अंक बढ़कर 73,134 पर बंद:निफ्टी में 348 पॉइंट की तेजी; बैंकिंग, मीडिया और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 1 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त है, ये 22,679 के स्तर पर पहुंच गया। आज बैंकिंग, मीडिया और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। बाजार में तेजी के 2 मुख्य कारण एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 31 मार्च को रही बढ़त क्रूड 1% घटकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चा तेल करीब 1% नीचे हैं। ये 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। 30 मार्च को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 30 मार्च को सेंसेक्स 1636 अंक (2.22%) की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.14%) की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद था।

Source: Click here