अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2600 अंक (3.50%) चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) ऊपर है, ये 23,900 पर पहुंच गया है। आज IT, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 7 अप्रैल को मिला जुला कारोबार क्रूड 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा आज कच्चा तेल 13% नीचे है। ये 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। फिर से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए थे कल 510 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल 7 अप्रैल को लगातार चौथे दिन बढ़त रही थी। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की तेजी रही, ये 23,124 पर बंद हुआ। आज IT, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।
Source: Click here