सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 82,250 पर आया:निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

Spread the love

बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट 82,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है। ये 25,300 पर आ गया है। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं FMCG शेयरों में खरीदारी। निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव है। ये 200 अंक गिरकर 60,000 के लेवल से नीचे गिर गया है। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी। बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल है। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। बाजार में गिरावट के कारण साउथ इंडियन बैंक के CEO शेषद्रि इस्तीफा देंगे, शेयर 18% टूटे साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में 18% तक की गिरावट है। यह 36 रुपए के करीब आ गया है। यह बैंक के इतिहास में किसी एक दिन में शेयर की कीमतों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक के MD और CEO पीआर शेषद्रि के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे हैं। 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में पीआर शेषद्रि ने जानकारी दी कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा सीईओ पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत हितों और निजी कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वे तुरंत पद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक है। एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख विदेशी निवेशकों 393 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 82,566 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी रही, ये 25,416 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फार्मा और IT शेयर्स में गिरावट रही।

Source: Click here