शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी (गुरुवार) को गिरावट रही। सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली। जोमैटो, भारती एयरटेल और BEL के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार में गिरावट के बड़े कारण ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट विदेशी निवेशकों ने 4 फरवरी को ₹30 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में बढ़त रही कल 4 फरवरी को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए।
Source: Click here