सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद:निफ्टी भी 228 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली रही

Spread the love

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक (0.95%) की गिरावट रही, ये 23,639 पर बंद हुआ। आज ऑटो, FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। एनर्जी और मेटल शेयर्स में बढ़त रही। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें कच्चा तेल फिर 100 डॉलर पार

मुख्य बिंदु

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 9% बढ़कर फिर 101 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी तेल WTI भी 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले कल इस कच्चे तेल की कीमत में गिरावट थी। वहीं 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर पर पहुंच गया था। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में 11 मार्च को गिरावट रही 11 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹6,267 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,965 करोड़ की नेट खरीदारी की। मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹39,116 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹53,099 करोड़ की नेट खरीदारी की है। फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी। कल बाजार में रही थी गिरावट

विस्तृत जानकारी

इससे पहले कल यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1342 अंक (1.72%) की गिरावट के साथ 76,864 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.63%) की गिरावट रही, ये 23,867 पर बंद हुआ था।

Source: Click here