सेंसेक्स आज यानी 2 अप्रैल को अपने दिन के निचले स्तर से 1,773 अंक चढ़कर बंद हुआ। सुबह ये भारी दबाव के साथ खुला और गिरकर 71,545 के स्तर तक आ गया था। बाद में बाजार में खरीदारी आई और यह 185 अंक (0.25%) चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 22,182 का निचला स्तर बनाने के बाद 531 अंकों की रिकवरी दिखी। ये 34 अंक (0.15%) चढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ें। इसमें 2.62% और 1.18% की तेजी रही। एशियाई बाजार में गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त क्रूड 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।
Source: Click here