शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। IDBI बैंक के शेयर में 14 रुपए (15%) की गिरावट है। इसका शेयर 78 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई। एशियाई बाजार अपडेट GSP क्रॉप साइंस का IPO आज ओपन होगा
मुख्य बिंदु

एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO आज यानी 16 मार्च से ओपन होगा। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 13 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
विस्तृत जानकारी
इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर बंद हुआ था।
Source: Click here