शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी। SBI की खरीदारी से अर्बन कंपनी का शेयर 10% चढ़ा SBI म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में 10% की तेजी रही। ये 122 रुपए के करीब बंद हुआ। एशियाई बाजार में तेजी रही अमेरिकी बाजार में 17 मार्च को गिरावट रही GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का मौका एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये IPO 16 मार्च को ओपन हुआ था। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे।
कल सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर बंद हुआ था 18 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेंक्स 568 अंक की तेजी के साथ 76,071 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 172 अंक की बढ़त रही, ये 23,581 पर बंद हुआ था।
Source: Click here