'नो-UPI-डे' की खबरों को CAIT ने फेक बताया:गेट्स बोले-AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतें संभव, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Spread the love

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’ मनाने की मीडिया रिपोर्ट्स को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने गलत बताया है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि गलत हाथों में AI इतना ताकतवर हो सकता है कि इससे 100 करोड़ लोगों की मौत तक हो सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. बेकाबू हुआ ओपन एआई सिस्टम अमेरिकी सरकारी वेबसाइट में घुसा: डेटा निकालकर इंटरनेट पर डाला, हैकिंग की भी कोशिश; लैब को भनक तक नहीं लगी चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई का AI सिस्टम बेकाबू हो गया। अपनी लैब को बताए बिना ही कामर्स डिपार्टमेंट और अमेरिकी शेयर मार्केट रेगुलेटर SEC की वेबसाइटों से डेटा निकाल लिया। अमेरिका के शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक करने की भी कोशिश की। कॉमर्स डिपार्टमेंट और SEC की वेबसाइट पर हुई इस गड़बड़ी को खुद ओपनएआई ने सही माना है। कंपनी ने कहा कि वह शिक्षा विभाग वाले मामले की पड़ताल कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ‘नो-UPI-डे’ की खबरों को राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने फेक बताया: कहा- ऐसा कोई ऐलान नहीं, 2-अक्टूबर को कुछ स्थानीय संगठन विरोध कर सकते हैं 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’ मनाने की मीडिया रिपोर्ट्स को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने गलत बताया है। राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने कहा कि उसने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। CAIT ने कहा कि डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है और संगठन इसके सपोर्ट में है। हमारा विरोध प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से 3 दिन कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 28 से 30 तक बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल की वजह से शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंकों ने कैश निकालने की मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी इन 3 दिनों में कैश निकालने पर चार्ज नहीं लगाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गेट्स बोले-AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतें संभव: अमेरिकी सरकार इस पर कानून बनाए; ऑस्ट्रेलिया में AI सरकारी पोर्टल हैक कर चुका माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि गलत हाथों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इतना ताकतवर हो सकता है कि इससे 100 करोड़ लोगों की मौत तक हो सकती है। एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि बुरे इरादे वाले लोगों के साथ AI टूल्स का मेल अब तक के किसी भी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने खतरे को गंभीरता से लेने को कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट पर ₹25 लाख का जुर्माना: बिना रजिस्ट्रेशन वाली कीटनाशक दवा बेची, CCPA ने कहा- सेलर के भरोसे रहना लापरवाही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खेती की दवाइयां खरीदने वालों के लिए काम की खबर है। कंज्यूमर अथॉरिटी CCPA ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट पर बिना रजिस्ट्रेशन वाली कीटनाशक दवा साइक्लोसिनोन हर्बीसाइड बेचने पर कार्रवाई की है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ₹10-10 लाख और जियोमार्ट पर ₹5 लाख का फाइन लगाया गया है। CCPA ने इस दवा की बिक्री और इसके विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि किसानों और आम ग्राहकों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. आपने भरा ज्यादा प्रीमियम, फायदा एजेंट को मिला: नियम बदलेगा बीमा नियामक, कमीशन की सीमा तय होगी; ज्यादा रकम इन्वेस्ट होगी अगर आप नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपकी बचत से जुड़ी है। देश में बीते एक दशक से प्रीमियम लगातार महंगा होता गया, पर कवरेज का दायरा नहीं बढ़ा। वजह यह है कि बीमा कंपनियां बिजनेस बढ़ाने से ज्यादा ध्यान ब्रोकर्स को कमीशन बांटने पर देती रहीं। अब बीमा नियामक इसे बदलने की तैयारी में है। IRDAI के नए प्रस्ताव के तहत अब ब्रोकर्स के पहले साल के कमीशन की अधिकतम सीमा तय की जाएगी। इससे कंपनियों का खर्च कम होगा और आपके प्रीमियम का ज्यादा पैसा निवेश में लगेगा, जिससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source: Click here