1000 अंक गिरकर संभला बाजार, अब 200 अंक की तेजी:82,400 पर आया सेंसेक्स, निफ्टी 50 अंक चढ़ा; ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को 1,000 अंक की गिरावट के बाद अब तेजी है। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,000 अंक गिरकर 81,124 के निचले स्तर पर आ गया था। अभी ये 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 25,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह ये 300 से ज्यादा अंक गिरकर 24,900 के स्तर पर पहुंच गया था। इस गिरावट की वजह ग्लोबल टेंशन को माना जा रहा था। हालांकि अब बाजार रिकवर हो गया है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 20 जनवरी को FII ने ₹2,191 करोड़ के शेयर्स बेचे शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज IPO का दूसरा दिन शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज IPO में निवेश करने का आज दूसरा दिन है। यह 22 जनवरी तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। इस IPO में प्राइस बैंड ₹118 से ₹124 प्रति शेयर है, और रिटेल इन्वेस्टर मिनिमम 120 शेयर्स के एक लॉट पर बिड लगा सकते हैं, जिससे न्यूनतम निवेश ₹14,880 होगा। कुल इश्यू साइज ₹1,907 करोड़ है, जिसमें ₹1,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹907 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कल बाजार में गिरावट रही थी मंगलवार 20 जनवरी को सेंसेक्स 1065 अंक (1.28%) गिरकर 82,180 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 353 अंक (1.38%) की गिरावट रही। ये 25,233 के स्तर पर आ गया। मार्केट एक्सपर्ट्स बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद को मान रहे हैं। इसके अलावा तीसरी तिमाही में रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के मुनाफे में कमी भी इसका कारण माना जा रहा है।

Source: Click here