शेयर बाजार में आज यानी 30 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 76,479 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही। ये 23,866 पर बंद हुआ। IT, FMCG और मीडिया शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल बढ़त रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2,810 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 29 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 76,728 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट रही, ये 23,946 पर बंद हुआ था।
Source: Click here