चांदी ₹5,445 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोने की कीमत ₹135 गिरकर ₹1.40 लाख पर आई

Spread the love

सोने के दाम में आज यानी 30 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 135 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.41 लाख पर था। वहीं 1 किलो चांदी आज 5,445 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2.20 लाख रुपए पर थी। सोना इस साल 7 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 7 हजार रुपए महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.40 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत 5 हजार रुपए कम हुई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Source: Click here